{"_id":"59593c974f1c1b8e548b4bbd","slug":"191499020439-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लॉकों में खोले जाएंगे तीस मौसम केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लॉकों में खोले जाएंगे तीस मौसम केंद्र
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉकों में खुलेंगे 30 मौसम केंद्र
प्रत्येक ब्लॉक में दो मौसम केंद्र की होगी स्थापना
जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति रखेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का सही समय पर आकलन के लिए जिले के सभी 15 ब्लॉकों में दो-दो मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी बीमा कंपनी को दी गई है। इस मौसम केंद्र पर तापमान, वर्षा मापी, आर्र्दता मीटर, वायु गति मापी यंत्र लगाए जाएंगे। जिससे किसानों की फसल की क्षति किस कारण से हुई, इसका आकलन किया जा सके। मौसम केंद्र खोलने को लेकर बीमा कंपनी के अधिकारियों से विभागीय अधिकारी लगातार संपर्क में है। एक पखवारे के अंदर सभी ब्लॉकों में मौसम केंद्र खोल दिए जाएंगे।
न्यू इंडिया इंश्योरेंस को मिली जिम्मेदारी
जिले के किसानों के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिम्मेदारी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गई है। जिसका कार्यालय जिला मुख्यालय पर है। ऐसे में अब अगर बैंक किसानों को बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति का भुगतान के बारे में कुछ बताया गया तो वह सीधे बीमा कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर मामले की जानकारी कर सकेंगे। इतना ही नहीं बीमा कंपनी को प्रत्येक ब्लॉक में एक कर्मचारी तैनात किए जाने की भी जिम्मेदारी दी गई है। जो किसानों की फसल के बीमा करेंगे ताकि हर किसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मिल सके।