{"_id":"6191630ed558c81f0b210e6b","slug":"1865-got-treatment-7-patients-were-referred-barabanki-news-lko6044510154","type":"story","status":"publish","title_hn":"1865 को मिला इलाज, 7 मरीज किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1865 को मिला इलाज, 7 मरीज किए गए रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में आम दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के आए। इनकी मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा जांच कराई गई और मुफ्त दवाएं भी दी गईं।
रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आने वाले मरीजों को देखकर चिकित्सकों द्वारा दवाएं दी गईं, वहीं गंभीर पाए जाने पर सात मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया। इस दौरान करीब 1865 मरीज देखे गए। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 126 डॉक्टरों और 386 कर्मचारियों को लगाया गया।
वहीं मेले में आए 133 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर 400 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। वहीं मेले में लीवर रोग के 32, गैस्ट्रो के 164, डायबिटीज के 54, त्वचा रोग के 199, टीबी के संदिग्ध पाए जाने पर 11, खून की कमी के 27, हाईपरटेंशन के 23 मरीज देखे गए। इनमें से गंभीर पाए जाने पर सात लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
उधर, कोटवाधाम, टिकैतगंज और उधौली में आयोजित जनआरोग्य मेले में मरीजों की संख्या काफी कम रही। वहां मौजूद चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते नजर आए। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि जिले की 57 पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1865 मरीज देखे गए। इस दौरान 7 की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेले में आने वाले मरीजों की जांच कराकर मुफ्त दवाएं दी गईं।