फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कंपनी के निदेशक समेत दस के खिलाफ मुकदमा

कंपनी के निदेशक समेत दस के खिलाफ मुकदमा

Sun, 29 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक समेत दस के खिलाफ मुकदमा
सहारा श्री सुब्रतराय समेत दस के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

- निवेशकों का पैसा न देने से परेशान एजेंट के आत्महत्या करने का मामला
- रामनगर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एक निजी फाइनेंस कंपनी के निदेशकों सहित दस लोगों पर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के एक एजेंट द्वारा आत्महत्या करने के इस मामले में उसके पास बरामद हुई सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक सहारा इंडिया फाइनेंस कंपनी की ओर से निवेशकों का पैसा वापस न किए जाने व निवेशकों के उत्पीड़न से परेशान होकर एजेंट संदीप मौर्य निवासी मोहल्ला रानी कस्बा रामनगर ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर थाने पर दर्ज मुकदमे में संदीप की मां कृष्णावती की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसका बेटा संदीप फाइनेंस कंपनी में एजेंट था। वह रोज पैसे लोगों से लेकर कंपनी में जमा करता था। काफी समय से जमा धनराशि की अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी कंपनी निवेशकों को धन वापस नहीं कर रही थी। इससे उसको निवेशक जाबिर अली, नूरमोहम्मद, राकेश आदि मारते पिटते थे। इसके लिए बेटे ने कई बार कंपनी के निदेशकों सहारा श्री सुब्रतराय, ओपी श्रीवास्तव, अभिजीत सरकार, एरिया मैनेजर प्रदीप श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर रामगोपाल निगम, रीजनल मैनेजर रामनरेश कौशल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर संदीप ने 26 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें कंपनी के अफसरों पर इस तरह का आरोप लगाया गया है। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के निदेशकों समेत दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed