फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कच्ची दीवार गिरने से बकरी व पड़िया की मौत, युवक घायल

कच्ची दीवार गिरने से बकरी व पड़िया की मौत, युवक घायल

Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से बकरी व पड़िया की मौत, युवक घायल
दीवार गिरने से दो मवेशी मरे, युवक घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
असंद्रा (बाराबंकी)। बहादुर नगर मजरे मोतिकपुर में बारिश के चलते कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे मलबे में दबकर एक बकरी व एक पड़िया की मौत हो गई। इसी दौरान गिरी दीवार के मलबे से सामान हटाते समय दीवार का बचा हिस्सा गिरने से युवक घायल हो गया।

मंगलवार की रात को बारिश में बहादुर नगर मजरे मोतिकपुर गांव में बालक राम निषाद की कच्ची मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के बगल में बांधी पड़ोसी मोहर्रम अली की बकरी व पड़िया की मलबे में दबकर मौत हो गई। मोहर्रम अली निकट खड़ा टैंपू व अन्य सामान हटा रहा था कि दीवार का बाकी बचा हिस्सा गिर गया जिससे मोहर्रम अली का बेटा अरमान अली (26) घायल हो गया। पशु चिकित्साधिकारी फतेहगंज योगेश कुशवाहा ने मृत मवेशियों को अंत्य परीक्षण कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। हलका लेखपाल राम नरेश ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन कर आपदा राहत से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed