{"_id":"593d8d704f1c1b9d688b45bd","slug":"181497206128-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: तेंदुए के हमले में सिपाही व ग्रामीण घायल, तराई क्षेत्र के गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: तेंदुए के हमले में सिपाही व ग्रामीण घायल, तराई क्षेत्र के गांवों में दहशत
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए के हमले में टूटी सिपाही की रीढ़ की हड्डी
घायल सिपाही लखनऊ रेफर, एक राहगीर भी जख्मी, तराई क्षेत्र के गांवों में दहशत
सूचना पर ग्रामीणों की मदद को पहुंचा था यूपी 100 टीम का सिपाही
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा रख डारा डेरा
रामनगर थाना क्षेत्र टटेरपुर गांव के केला के खेत में तेंदुआ के छिपे होने के आसार
फोटो- 7 से 14
अमर उजाला ब्यूरो
गनेशपुर (बाराबंकी)। जिले के तराई इलाके के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेंदुए ने सिपाही व एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया। सिपाही की बैक बोन टूट जाने के कारण उसे उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह तेँदुआ रामनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में सबसे पहले देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे वहां से भगाया तो वह टटेरपुर गांव की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस टीम का सिपाही ग्रामीणों के साथ उसकी घेरा बंदी करने का प्रयास कर रहा था। तभी उसने सिपाही व एक साइकिल सवार को निशाना बनाया। शोर शराबा होने के कारण तेंदुआ सिपाही व राहगीर को घायल कर केले की बाग में छुप गया।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरहा में रविवार की सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया को जाते समय रास्ते में तेंदुआ देख शोर मचाते हुए भागे। ग्रामीणों की आहट पर तेंदुआ कटेरपुर गांव की ओर भाग निकला और केले की बाग में छिप गया। तेंदुआ मिलने की सूचना ग्रामीणों ने 100 पुलिस व रामनगर रेंजर को दी। कुछ देर बाद 100 नंबर पुलिस पहुंची। सूचना पर वन विभाग का चौकीदार गुल्ले यादव भी पहुंचा। इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाग की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अचानक तेंदुए ने सिपाही इंद्र बहादुर पर हमला कर भागने लगा। महादेवा निवासी अमरेश कुमार पुत्र गुरुदीन साइकिल से गांव की ओर आ रहा था। तेंदुए ने खुद को घिरता देख युवक पर हमला करने के बाद वापस केले की बाग में छिप गया। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी रामनगर पहुंचाया। सिपाही की बैक बोन टूट जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पी. कुमार ने बताया कि सिपाही की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। और उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
कौन कितने बजे पहुंचा
ग्रामीणों ने सुबह छह बजे वन विभाग व 100 नंबर पुलिस को सूचना दी थी। वन विभाग के रामनगर वन रेेंजर आरके श्रीवास्तव 9:00 बजे अपनी टीम के साथ पहुंचे। हालात काबू न होते देख डीएफओ जावेद अख्तर 11:45 बजे मौके पर पहुंचकर सभी रेंजरों व वन सुरक्षा कर्मियों को मौके पर बुला लिया। तहसीलदार अजय उपाध्याय, कानूनगो अरविंद सिंह भी पहुंच गए। सीओ श्रीपाल यादव, थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू व चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा भी पहुंच गए।
विज्ञापन
तेंदुआ देखने वालों की लगी रही भीड़
जहां तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत थी। वहीं देखने को लेकर दूर दराज से लोगों का हुजूम टूट पड़ा। टीम के साथ ग्रामीण भी तेंदुआ खोजने में जुटे रहे। हालांकि बच्चों को घरों में कैद कर निगरानी की जा रही थी। वहीं लोग मवेशियों की सुरक्षा के इंतजाम करने में लगे रहे।
तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी गई बकरी
केला व यूकेलिप्टस की बाग के पास वन विभाग की ओर से पिंजरा रखवाया गया है। पिंजरे में बकरी बांधकर कॉबिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीमें ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। पूरा दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लग सकी।