{"_id":"6101acc68ebc3e094d754d88","slug":"18-died-in-road-accident-barabanki-news-lko588926212","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 12 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, 12 गंभीर
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईव स्थित कल्याणी नदी पुल पर हुए हादसे में
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात यात्रियों से भरी एक डबल डेकर वोल्वो बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पंजाब व हरियाणा से मजदूरी करके बिहार घर लौट रहे 18 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इनमें 11 की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
देर रात जिस समय हादसा हुआ उस समय खराब बस के आगे श्रमिक लेटे हुए थे। हादसे की जानकारी पर पहुंचे एसपी व स्थानीय पुलिस ने पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर राहत पहुंचाई। हादसे की जानकारी होने पर एडीजी और अन्य आला अधिकारियों के साथ ही विधायक व मंत्री मौके से लेकर अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचे।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में रात में कल्याणी नदी पुल के पास एक वोल्वो बस 135 सवारियों को लेकर बिहार जा रही थी। तभी बस का एक्सल टूट जाने के कारण वह खड़ी हो गई। किसी तरह चालक ने मिस्त्री बुलवाकर उसका एक्सल बनवाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ यात्री जहां बस के अंदर बैठे रहे वहीं कई यात्री बस में आगे व पीछे सड़क पर ही लेट गए। देर रात हो रही भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मारते हुए सभी यात्रियों को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। पड़ोस के पुलिस बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। हादसा बड़ा होने के कारण कोतवाल, सीओ से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आननफानन में उच्चाधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। करीब 25 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन और मजदूरों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
जिस समय हादसा हुआ उस समय भारी बारिश होने के चलते बचाव व राहत कार्य में भी समस्या आई। इस घटना के बाद करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा और राहगीरों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा। स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शवों को पोस्टमार्टम करवाने और सुरक्षित लोगों को घर तक भेजवाने में लगे रहे। हादसे के बाद से बस व ट्रक दोनों के चालक फरार हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के बाराबंकी में हुए हादसे में अनेक लोगों की असमय मृत्यु की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है।
दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। पीएम ने कहा कि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
मोदी ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश अफसरों को दिए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना जताया है।
पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने पीड़ित व उनके परिजनों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9454417464 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी संपर्क करके हादसे में मृतक व घायलों के बारे में जानकारी कर सकता है।