फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   18 arrest

215 लीटर शराब समेत 18 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
18 arrest
बाराबंकी। जिले में समस्त थानों की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इस दौरान 215 लीटर शराब की बरामदगी कर 13 आरोपी गिरफ्तार किए गये।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद के निर्देश पर हुई कार्रवाई के तहत थाना रामनगर पुलिस द्वारा दो आरोपियों रामकरन व घनश्याम निवासी डिपो मजरे बड़नपुर के पास से 40 लीटर, दरियाबाद पुलिस द्वारा चार आरोपी ओमप्रकाश वर्मा निवासी नरायनपुरवा, राजू, बच्चाराम निवासी ग्राम इमिलिहा, दीपचंद के पास से 60 लीटर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

इसी तरह थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों राजकुमार रावत निवासी धनौली मिश्रान, मायाराम निवासी मकरन्दपुर, राजकरन रावत, रामसजीवन रावत निवासी चकरामपुर के पास से 40 लीटर, जैदपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी अरुण कुमार निवासी शेखपुर हकीम के पास से दस लीटर, थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा एक आरोपी राम प्रताप के पास से दस लीटर, थाना टिकैतनगर पुलिस चार आरोपियों दुजई, कंपस उर्फ मुन्ना, सुखराम निवासी सिकलिक पुरवा मजरे बनगवां व राजेश निवासी विद्यानगर के पास से 35 लीटर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थाना मसौली पुलिस द्वारा दो आरोपी मुकेश व धीरज कुमार निवासी ग्राम बांसा के पास से बीस लीटर शराब बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed