{"_id":"5ba3eb40867a557ed10191ab","slug":"171537469248-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहा की किक से विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहा की किक से विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फाइनल
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहा के गोल ने विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब को जिताया
- पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर प्रतियोगिता
फोटो-40, 41
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब ने 1-0 से जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर खेल निदेशालय के तत्वाधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब व पुलिस लाइन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में खेल समाप्त होने से थोड़ा पहले विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी मोहम्मद तहा ने गोल दागा। 1-0 से मिली जीत से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम को मुख्य अतिथि देवकुमार गुप्ता ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, शफाकत अली, सज्जाद हुसैन बंटी, राजेश सिंह, भवानी प्रसाद पाठक व मनीष यादव आदि मौजूद रहे।