फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   30 तक विद्यालय प्रबंध समिति का होगा गठन

30 तक विद्यालय प्रबंध समिति का होगा गठन

Tue, 18 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
30 तक विद्यालय प्रबंध समिति का होगा गठन
30 तक विद्यालय प्रबंध समिति का होगा गठन
विज्ञापन

- डीएम ने बैठक कर चुनाव कराने के लिए दिए निर्देश
बाराबंकी। विद्यालय प्रबंध समिति का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने को लेकर नई कमेटी का गठन कराने के निर्देश सोमवार को जिलाधिकारी ने बीएसए व बीईओ की बैठक में दिए। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने कहा कि निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाए। इसके लिए विद्यालय वार जिम्मेदार अधिकारी 24 से 28 सितंबर के मध्य बैठक कर ले। जिसमें सदस्यों की मौजूदगी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव पारदर्शी तरीके से कराया जाए। उसके बाद खातों में नई विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए गए है। इसकी पुष्टि बीएसए वीपी सिंह ने की।


बाक्स
न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की समय सारिणी जारी
बीएसए ने सोमवार को सभी बीईओ को न्यायपंचायत व ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराने का आदेश जारी किया है। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि सभी खेल गतिविधियां 18 सितंबर से 5 अक्तूूबर तक होगी। जिसके बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं बीएसए ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर विद्यालय की साफ-सफाई करने के साथ दो अक्तूूबर को विद्यालयों में पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए है। प्रतियोगिता में बच्चों को स्वच्छता को लेकर अपने विचार व संकल्प लिखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed