{"_id":"5b9ead16867a557f015d2127","slug":"171537125654-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर से ताला तोड़कर चांदी का मुकुट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर से ताला तोड़कर चांदी का मुकुट ले गए चोर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
अमर उजाला ब्यूूरो
हैदरगढ़(बाराबंकी)। जिले में चोरों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। हैदरगढ़ कस्बा स्थित एक हनुमान मंदिर में शनिवार की रात पहुंचे चोर दरवाजे का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट व अन्य सामान ले उड़े। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू किया है।
कोतवाली व कस्बा हैदरगढ़ के कस्बा स्थित विजयी हनुमान मन्दिर में शनिवार की रात पहुंचे चोर दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर रखा चांदी का मुकुट, दानपात्र व खुले पैसे उठा ले गए। इस दौरान चोरों ने मंदिर के पुजारी बाबा भिखारी लाल के कमरे में बाहर से कुंडी लगा कर बंद कर दिया था। रविवार की भोर में मन्दिर पर पहुंचे भक्तों ने कुन्डी खोली तब पुजारी भिखारी लाल बाहर निकल सके। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाल परशुराम ओझा का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है।