{"_id":"5b60a7f34f1c1b27618b7dc8","slug":"171533061107-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
- दोबारा अतिक्रमण करने पर रिपोर्ट दर्ज करने की दी चेतावनी
फोटो-49
जैदपुर (बाराबंकी)। अहमदपुर टोल प्लाजा पर हाइवे किनारे अतिक्रमण को पुलिस, टोल कर्मचारी व राजस्व के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई। कई अतिक्रमणकारी टीम को देख भाग खड़े हुए।
जैदपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के दोनों ओर सौ मीटर दूरी पर खुले होटल, दुकानें आदि से फैले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में जैदपुर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, टोल कर्मचारी व राजस्व के अधिकारी भी शामिल रहे। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव व राजेंद्र मौर्य ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम की सख्ती देख वाहन चालक व ठेला वाले भाग खड़े हुए। पटरी से सटे खुले होटल संचालकों को होटल सड़क से उचित दूरी पर बनाने व वाहनों को खड़े न होने देने की नसीहत दी। कहा कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।