फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   56 लाख से बदलेगा महादेवा परिसर का सूरतेहाल

56 लाख से बदलेगा महादेवा परिसर का सूरतेहाल

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
56 लाख से बदलेगा महादेवा परिसर का सूरतेहाल
56 लाख से होगा महादेवा परिसर का कायाकल्प
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को मिला बजट, कार्ययोजना तैयार
डीएम ने विधायक संग निरीक्षण कर बताई रणनीति
फोटो-34, 35 पी
गनेशपुर (बाराबंकी)। जिस प्रकार देवा में मजार के आसपास लगी सोलर लाइटों के प्रकाश से पूरा मजार परिसर एक अलग रंग में दिखाई देता है। अब उसी प्रकार महादेवा में भी कुछ इसी प्रकार की छवि देखने को मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी के प्रयास से महादेवा तीर्थ स्थल की सूरत बदलने जा रही है। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने पूरे दल-बल के साथ विधायक की मौजूदगी में महादेेवा का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। महादेवा में 56 लाख के बजट से कायाकल्प होने जा रहा है। यह बजट पर्यटन विभाग द्वारा दिया गया है।

शनिवार की सुबह महादेवा पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी फैजाबाद बृजपाल सिंह ने बताया कि 56 लाख की लागत से मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले मार्ग पर टीन शेड का निर्माण व खाली पड़ी भूमि पर एक टीनशेड का निर्माण कराया जाना है। मंदिर परिसर में ही 20 सोलर लाइटें लगाए जाने का प्रस्ताव मिल गया है। इसके लिए शासन द्वारा धनराशि भी विभाग को मिल चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी के साथ अभरन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना से उसकी खुदाई कराने के निर्देश बीडीओ सूरतगंज को दिए। परिसर के चारों ओर सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भी निर्देशित किया। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मेला परिसर के विद्युत तारों को हटाकर भूमिगत केबिल डालने के लिए कहा। इस बीच डीएम ने आडीटोरियम में मिट्टी पटाई कर समतलीकरण, केसरीपुर रेल क्रॉसिंग के निकट नवनिर्मित हाइवे मोड पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त व चौड़ीकरण कराने के भी निर्देश संबंधितों को दिए। यह सभी कार्य सावनी मेले के पहले कार्य पूरा कराने के कड़े दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधितों को दिए। इस अवसर कई भाजपा नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed