फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   16 zonal and 52 sector magistrates posted

16 जोनल और 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। जिन चार ब्लॉकों में पहले चरण का चुनाव होना है, वहां पर 16 जोनल और 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन



पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में होगा। इन चारों ब्लॉकों में 366 ग्राम पंचायतें हैं इसके लिए नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। पंचायत चुनाव की तरह प्रधानी का चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


पहले चरण में 16 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इनके साथ में भारी संख्या पुलिस फोर्स भी लगाया जा रहा है जिससे किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इसके अलावा चारों ब्लॉकों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी चारों ब्लॉकों का भ्रमण कर अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहेंगे। पहले चरण को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन का मानना है कि पहला चरण यदि शांतिपूर्वक निपट गया तो फिर अराजक तत्व किसी भी चरण में गड़बड़ी करने का साहस नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed