फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीज फैक्ट्री से काटकर बेचा जा रहा था लोहा

सीज फैक्ट्री से काटकर बेचा जा रहा था लोहा

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीज फैक्ट्री से काटकर बेचा जा रहा था लोहा
सील फैक्ट्री से काटकर
विज्ञापन

बेचा जा रहा था लोहा

क्रासर

- एसडीएम ने मारा छापा, मौके से एक ट्रक लोहा बरामद
- गार्ड समेत पांच गिरफ्तार, जांच जारी


फोटो- 63 से 70 पी तक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एसडीएम सदर ने देरशाम जहांगीराबाद रोड पर मेंथा से केमिकल्स बनाने वाली एक सील की गई फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि बंद होने के बाद भी फैक्ट्री का लोहा रात के अंधेरे में ट्रकों पर लोड कर बेचा जा रहा है। एसडीएम ने मौके से दो गार्ड समेत छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक ट्रक लोहा बरामद किया है जिसे जहांगीराबाद पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से करोड़ों का सामान गायब हो चुका है लेकिन एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

एसडीएम सदर आईएएस अजय कुमार द्विवेदी को सोमवार की देरशाम सूचना मिली की जहांगीराबाद रोड स्थित इन एरोमेटिक एंड पेट्रो केमिकल्स फैक्ट्री से लोहा काटकर ट्रकों पर लादकर बेचा जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार जितेन्द्र कटियार, नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा तो मौके पर एक ट्रक लोहा बरामद हुआ। मौके पर मिले गार्ड शिवनाथ ने एसडीएम को बताया कि गाजियाबाद निवासी मुकेश सिंह पाल ने फैक्ट्री का लोहा खरीदा है और वह पिछले एक माह से रात के अंधेरे में फैक्ट्री से काटकर ले जाता है। एसडीएम सदर ने बताया कि मौके से दो गार्ड समेत चार मजदूरों को हिरासत में लिया है साथ ही मौके से बरामद एक ट्रक लोहा भी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया चिट फंड घोटाले के मामले में सेेबी ने इस फैक्ट्री को 10 नवंबर 2016 को सील कर दिया था। इसके बाद भी बंद फैक्ट्री से चोरी कर लोहा काट कर बेचा जा रहा है। मौके से लोहा काटने के उपकरण भी बरामद हुए है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed