फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 thousand duty slips for goverment officials

पहला रेंडमाइजेशन: साढ़े 15 हजार कार्मिकों की निकली ड्यूटी स्लिप

Tue, 25 Jan 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
15 thousand duty slips for goverment officials
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त किए गए 23 हजार कार्मिकों के डेटा बेस से पहले रेंडमाइजेशन में साढ़े 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी स्लिप निकाली गई। इसमें पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं। इन कार्मिकों को विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के माध्यम से ड्यूटी स्लिप का वितरण किया जाएगा। जिससे वह एक से चार फरवरी के बीच जीआईसी आडीटोरियम में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की मौजूदगी में चुनाव में लगे कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें साढ़े 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी स्लिप कोडवार निकाली गई। इसमें 2829 पीठासीन अधिकारी और शेष मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं। ड्यूटी स्लिप की विभागवार छंटनी की जा रही है। इसके बाद संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकरियों को इसे भेजकर कर्मचारी को वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बकायदा पावती रजिस्टर बनाकर कर्मचारी के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। ड्यूटी स्लिप पाने के बाद सभी कार्मिक एक से चार फरवरी के बीच शहर के जीआईसी आडीटोरियम में दो शिफ्टों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण लेंगे। जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी, एनआईसी संजय शर्मा ने बताया कि पहले रेंडमाइजेशन में साढ़े 15 हजार कार्मिकों की ड्यूटी स्लिप निकाली गई है, जिनके वितरण की तैयारी हो रही है। इनका प्रशिक्षण एक फरवरी से शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद दूसरे रेंडमाइजेशन में द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों की ड्यूटी स्लिप निकाली जाएगी। इसके बाद पीठासीन समेत प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण एक साथ होगा। दूसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिको को विधानसभा क्षेत्र की ड्यूटी तो तीसरे रेंडमाइेशन में बूथ का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed