फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 roads will be built with 4.81 crores

Barabanki News: 4.81 करोड़ से बनेंगी 15 सड़कें

Sat, 01 Apr 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
15 roads will be built with 4.81 crores
बाराबंकी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब आधा दर्जन से अधिक ब्लॉकों में 15 नई इंटरलॉकिंग सड़कों और नाली निर्माण की स्वीकृति हो गई है। इस कार्य में चार करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपये खर्च होंगे। राशि आवंटित हो गई है। सड़कों के बनने से करीब 30 गांवों के तीन लाख ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन



ब्लाकॅ रामनगर के बरुआ गांव में मुख्य सड़क से गांव के अंदर तक, दतौली रोटीगांव मार्ग से बुधेड़ा तक इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी।ब्लॉक सूरतगंज के तेलवाय गांव में पक्की सड़क से बलराम के हाता तक, ब्लॉक मसौली के ज्योरी में संजय रावत के घर से नहर होते हुए नौबस्ता पुलिया तक, ब्लॉक बंकी के दुल्हीपुर निगरी मार्ग से मनोज कुमार पाल के हाता तक, ब्लॉक सिद्धौर के रानीपुरवा में खड़जा से दीनपनाह तक, ब्लॉक हैदरगढ़ के टिकरहुआ गांव में बड़ी मेहंदिया से पूरे बड़वन तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन



इसी प्रकार हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत चौबीसी से चकगांव तक, ब्लॉक त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत मकनपुर में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर एएनएम सेंटर से ईंट भट्ठा तक, ब्लॉक निंदूरा के खरिहानी में स्वामीनाथ यादव के मकान से किशनपुर संपर्क मार्ग तक, उमरा गांव में मुख्य सड़क से सियाराम रावत के घर तक, ब्लॉक फतेहपुर की ग्राम पंचायत मीननगर के पालपाटन गांव में राजेश गुप्ता के घर से डॉ. राम सांवले वर्मा के घर तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा ब्लॉक देवा के पीड़ गांव में पूर्वी माता मंदिर से लाल बहादुर के घर होते हुए पीड़ पुलिया तक, ब्लॉक बंकी के गोकुलपुर गांव में दशहरा मैदान के पास इन्द्रजीत कनौजिया के घर से डॉ. जुगुल किशोर मौर्य के घर के सामने से कमलेश गौतम व सुभाष रावत के घर होते हुए हनुमान कनौजिया के घर तक इंटरलाॅकिंग व नाली का निर्माण किया जाएगा। जबकि बंकी ब्लॉक के बसावनपुर में डामर रोड़ से नौमीलाल रावत व मंशाराम रावत के घर होते हुए तेवराइन चाची के घर तक इंटरलाॅकिंग व नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि राशि आवंटित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed