फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एसपी के बिना परमीशन जिला मुख्यालय नही आंएगे एसओ

एसपी के बिना परमीशन जिला मुख्यालय नही आंएगे एसओ

Tue, 06 Jun 2017 02:48 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
एसपी के बिना परमीशन जिला मुख्यालय नही आंएगे एसओ
राजधानी का मोह न छोड़ने वाले थानेदारों की नपेगी कुर्सी
विज्ञापन

एसपी ने दिए निर्देश, बिना परमीशन थानेदार न छोड़ें क्षेत्र
बिना बुलाए जिला मुख्यालय आने वालों की भी खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिले के सभी थानेदारों को एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी बिना परमीशन के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कप्तान ने साफ कहा है कि जो थानेदार राजधानी लखनऊ का मोह नही छोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताते चले कि राजधानी से सटे इस जिले के ज्यादातर थानेदार रात होते ही लखनऊ की सैर करने निकल जाते है जिसको लेकर कप्तान ने यह रूख अपनाया है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात बिताने का मोह अब जिले के थानेदारों को महंगा पड़ सकता है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी एसओ बिना परमीशन न तो जिला मुख्यालय आएगा और न ही रात में लखनऊ जाएगा। एसपी ने कहा है कि यदि कोई एसओ इस आदेश का पालन नहीं करता है और उसकी लापरवाही उजागर हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस आदेश के बाद अब उन थानेदारों की धुकधुकी बढ़ने लगी है, जो शाम होते ही लखनऊ अपने निवास निकल जाते है।
विज्ञापन


ज्यादातर पुलिस कर्मियों के है लखनऊ में आवास
जिले के पुलिस महकमे में तैनात ज्यादातर पुलिस कर्मियों के आवास लखनऊ में है। इनमें सिपाही से लेकर दरोगा व थानेदार प्रत्येक रात को घर जाने की कोशिश करते है। ऐसे में इन बातों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए एसपी ने ऐसे पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसने का प्रयास शुरू किया है जो राजधानी का मोह नहीं छोड़ पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल से कहा क्यों गए लखनऊ
सोमवार को एसपी के समक्ष पेश होने आए एक कोतवाल को कप्तान की नाराजगी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि कोतवाल साहब रविवार की रात कप्तान को बिना बताए लखनऊ निकल गए। इस बात पर नाराज एसपी ने कोतवाल से जवाब तलब किया है। एसपी के इस आदेश के बाद मातहतों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed