{"_id":"5935a49f4f1c1b14388b45bc","slug":"14966877893-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों मेें भिड़ंत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों मेें भिड़ंत, तीन घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों मेें भिड़ंत, तीन घायल
फतेहपुर (बाराबंकी)। सर्प डसने से गंभीर युवक को इलाज के लिए ले जा रहे बाइक सवार की सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के छांदवल निवासी रामेसुर के खेत में मेंथा की कटान का काम चल रहा था। सोमवार को खेत में काम कर रहे इसी गांव के निवासी दिलशाद को सर्प ने डस लिया। आननफानन साथ रहे प्रतीक व अंकुर उसे उपचार के लिए बाइक से सीएचसी फतेहपुर ले जाने लगे। तभी फतेहपुर, रामनगर मार्ग पर स्थित राजा बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से दिलशाद व अंकुर की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के शिकार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।