{"_id":"5935a49d4f1c1b09518b4589","slug":"149668778715-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का कवच बनी तहसीलदार की झूठी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का कवच बनी तहसीलदार की झूठी रिपोर्ट
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से करेंगे तहसीलदार की शिकायत
बाराबंकी। फैजाबाद रोड पर दुकान एवं जमीन हथियाने के एक मामले में पीड़ित मुख्यमंत्री से इंसाफ मांगने जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि विरोधियों ने तहसीलदार से झूठी रिपोर्ट बनवा ली है जिसके चलते उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है।
पीड़ित तहसील रामसनेही घाट अंतर्गत ग्राम कोटवा सड़क निवासी लवलेश मिश्रा के मुताबिक फैजाबाद रोड पर छह फीट की गैलरी के साथ उसकी तीन दुकानें हैं। आरोप है कि इन दुकानों व गैलरी की भाई अभिषेक से मिलकर प्रमोद कुमार मिश्रा एवं कांति देवी ने 1 मार्च 2016 में फर्जी रजिस्ट्री करा ली। इसके विरोध में डीएम से गुहार लगाई तो उन्होंने एसडीएम को जांच का आदेश दिया। एसडीएम ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी। लवलेश का आरोप है कि तहसीलदार ने गलत रिपोर्ट भेज दी।
जिसके आधार पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब पीड़ित मुख्यमंत्री के यहां सारे सबूत के साथ इंसाफ की गुहार लगाने की योजना बना रहा है।