फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   वारंट तामील करने गई टीम को बनाया बंधक

वारंट तामील करने गई टीम को बनाया बंधक

Tue, 06 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
वारंट तामील करने गई टीम को बनाया बंधक
वारंट तामील करने गई टीम को बनाने का आरोप
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम शाहपुर पट्टी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। कर्ज अदायगी न कर पाने पर किसान की गिरफ्तारी करने गई भूमि विकास बैंक की टीम को किसान के परिवारीजनों व अन्य दबंगों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। टीम को छुड़ाने के प्रयास करने पर फील्ड अफसर की लाइसेंसी रिवाल्वर को छीनने का भी प्रयास हुआ। मामले की तहरीर विभाग के अमीन ने थाने पर दी है। पुलिस मामले मे जांच शुरू करने की बात कह रही है।

थाना क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम शाहपुर पट्टी का है। यहां के किसान राम चन्दर पुत्र बंशराज ने वर्ष 2010 मे केला की फसल लगाने के लिए भूमि विकास बैंक सिरौलीगौसपुर से 70 हजार रुपये का मियादी कर्ज लिया था, जिसकी अदायगी दो वर्षों मे करनी थी। कुछ धनराशि तो उसने जमा की किंतु तीन वर्षों से उसने कोई राशि नहीं जमा की। वर्तमान मे बकाया राशि एक लाख छब्बीस हजार पांच सौ रुपये है जिसको जमा करने के लिए बैंक से किसान को कई बार चेतावनी नोटिस जारी हुआ। अप्रैल माह मे बैंक ने 8 मई तक बैंक मे उपस्थित होकर निराकरण करने की अंतिम नोटिस जारी किया था। अदायगी न करने वाले किसान के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने इस किसान के विरुद्ध एक जून को वारंट जारी कर दिया। इसी वारंट को किसान को तामील कराकर गिरफ्तार करने के लिए भूमि विकास बैंक सिरौलीगौसपुर के एक टीम सोमवार को किसान के पास गई। टीम के साथ रहे बैंक के अमीन सभाजीत सिंह का कहना है कि किसान को वारंट तामील कराकर जैसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। तभी उसके परिवारीजन व गांव के कुछ अन्य दबंग किस्म के लोगों ने टीम के साथ रहे बैंक के फील्ड अफसर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सहायक फील्ड अफसर अजीत रिकी व गोकुल प्रसाद मिश्रा तथा सहयोगी उमेश कुमार को बंधक बना लिया। टीम को घिरा देख फील्ड अफसर ने छुड़ाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी छीनने का प्रयास किया। मौका पाने पर फील्ड अफसर ने 100 नंबर पर फोन किया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत करवाया। थाने पर पहुंच कर बैंक अमीन ने मामले की तहरीर दरियाबाद पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed