{"_id":"5935a0d54f1c1b162b8b458c","slug":"149668681913-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ का शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में एक अधेड़ का शव सोमवार को पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में सोमवार की सुबह एक करीब 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों ने सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की आस पास के गांवों में शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी कोई पहचान नही हो सकी। ग्रामीणों ने युवक की मौत संदिग्ध होने की बात कही है। इस संबंध में एसएसआई हीरा सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। कहा मामले की जांच की जा रही है।