फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   143 nominations for the second phase

दूसरे चरण के लिए 143 नामांकन

Sat, 03 Oct 2015 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
वहीं चारों ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2614 नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं। पहले चरण का मतदान 9 अक्तूबर को होगा इसको लेकर जहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं वहीं दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया भी एक अक्तूबर से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


डीडीसी के 15 पदों के लिए पहले दिन 137 उम्मीदवार ने नामांकन किया था। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 143 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस प्रकार जिला पंचायत सदस्य के लिए अब तक 280 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं बीडीसी के 358 पदों के लिए कुल 2614 उम्मीदवारों ने चारों ब्लॉकों पर नामांकन किया।
विज्ञापन


इस दौरान बनीकोडर ब्लॉक में कुल 751, सिरौलीगौसपुर में कुल 579, दरियाबाद में 817 और पूरेडलई ब्लॉक में कुल 467 उम्मीदवारों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को होगी नाम वापसी ः दूसरे चरण के लि मतदान 13 अक्तूबर को चार ब्लॉकों बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर में होगा। नामांकन पत्रों की जांच 4 और 5 अक्तूबर को होगी। 6 को नाम वापसी और इसी दिन प्रतीक चिह्न का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed