फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गंदगी व जलभराव से फैल रही बीमारियां

गंदगी व जलभराव से फैल रही बीमारियां

Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गंदगी व जलभराव से फैल रही बीमारियां
फॉगिंग हुई न कीटनाशक दवाओं का छिड़काव
विज्ञापन


क्रासर

गंदगी व जलभराव से फैल रहीं बीमारियां, मच्छरों का प्रकोप


अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 27, 28, 29 पी
बाराबंकी। कई दिनों से पानी एक ही जगह पर एकत्र रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जलनिकासी न होने से लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। जलभराव वाले मोहल्लों में नगरपालिका द्वारा न तो फॉगिंग कराई गई और न ही ब्लीचिंग व मेलाथियान पावडर का छिड़काव कराया गया। गंदगी व जलभराव से बीमारी फैलने लगी है।
बारिश का पानी कई मोहल्लों में अभी भी जमा है। जलनिकासी न होने के कारण लोगों को गंदगी व गंदे पानी के समीप गुजर बसर करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला हजाराबाग में पानी कई दिन से जमा है। मोहल्ला महुवारीपुरवा में पानी सड़क पर ही जमा है। बगल में तालाब है, बारिश से तालाब का पानी सड़क पर भर गया है। पंचशील कॉलोनी में बारिश का पानी भरा हुआ है। लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है लेकिन अभी भी पानी लोगों घर के पास जमा है। कीटनाशक व फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों में मच्छरजनित बीमारी फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन इलाकों की न तो जांच की गई और न ही दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

बातचीत-
फोटो- 30 पी
पंचशील कॉलोनी में एक बार कीटनाशक का छिड़काव हुआ है इसके बाद नगरपालिका का कोई कर्मचारी नहीं आया। पानी भरा हुआ है इसी पानी पानी से हमें और हमारे बच्चों को रोज निकलना पड़ता है। इससे बीमारी फैलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहनलाल गुप्ता निवासी पंचशील कॉलोनी
बाक्स-
फोटो- 31 पी
कई दिनों से पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन नगरपालिका द्वारा फॉगिंग नहीं कराई गई। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है।

- अनूप वर्मा, निवासी हजाराबाग
बाक्स-
संक्रामक रोग से बचाव के लिए ब्लीचिंग पावडर व मेलाथियान पाऊडर छिड़का जा रहा है। बारिश के पूर्व भी छिड़काव हुआ था। रोस्टर बनाया जा रहा है फॉगिंग भी कराई जाएगी।
- संगीता कुमारी, ईओ नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed