{"_id":"5b9bf427867a557ed0491686","slug":"141536947239-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया जुलूस निकालने के दौरान न हो किसी प्रकार का विवाद: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया जुलूस निकालने के दौरान न हो किसी प्रकार का विवाद: डीएम
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजिया जुलूस निकालने के दौरान न हो विवाद: डीएम
क्रासर
- डीआरडीए सभागार में हुई शांति समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिलाधिकारी उदय भानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक में ताजिया जुलूस निकालने के दौरान शहरवासियों से शांति की अपील की गई। डीएम ने कहा कि रास्तों में पड़ने वाले विद्युत तारों को ध्यान में रखकर ताजिया निकालें और सभी वर्ग ध्यान रखें कि कहीं कोई विवाद नहीं हो।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी को निर्देश दिया कि नगर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि लटकने वाले विद्युत तारों को जुलूस के दौरान ऊपर उठाने की व्यवस्था करें और निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति करायें। डीएम ने निर्देश दिया कि जहां कहीं टूटे व जर्जर तार हों उनको तत्काल ठीक करा दिया जाय। पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बैठक में प्रतिभाग कर रहे गणमान्य लोगों से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त स्थानीय थाने को सूचित करें। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम्बधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।