फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब चल रही महिला सिपाही बर्खास्त

डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब चल रही महिला सिपाही बर्खास्त

Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब चल रही महिला सिपाही बर्खास्त
डेढ़ साल से ड्यूटी से गैरहाजिर
विज्ञापन

चल रही महिला सिपाही बर्खास्त
क्रासर
-2011 बैच की महिला सिपाही की डीसीआरबी शाखा में थी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। करीब डेढ़ साल से भी अधिक समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही पुलिस विभाग में तैनात एक महिला सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। कई बार नोटिस देने के बाद भी सिपाही द्वारा ड्यूटी पर वापस न आने, कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के चलते यह कार्रवाई की गई है।

वर्ष 2011 बैच की महिला सिपाही रेनू वर्मा की तैनाती पुलिस कार्यालय के डीसीआरबी शाखा में थी। बीते दो जनवरी वर्ष 2017 से रेनू वर्मा ड्यूटी से नदारद चल रही है। इस बीच एसपी कार्यालय से महिला सिपाही को लगातार पत्र भेजकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया लेकिन इसके बावजूद वह नहीं पहुंची। इन सब बातों को देखते हुए कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के चलते एसपी वीपी श्रीवास्तव के द्वारा महिला सिपाही को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है। महिला सिपाही को बर्खास्त करने की पुष्टि सीओ सदर राजेश यादव के द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed