{"_id":"5b5223f24f1c1b466d8b5f40","slug":"141532109810-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिवसीय संगीतमय रामकथा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर स्थित भुंईहारे बाबा नव दुर्गा मंदिर परिसर में अयोध्या के प्रसिद्ध कथाकार गोपालानन्द महाराज द्वारा संगीतमय राम कथा के पहले दिन श्री राम के प्रारंभिक जीवन पर कथा के माध्यम से व्याख्यान किया।
छह दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा में भगवान श्री राम के अधिकांश चरित्रों को वर्णन महाराज द्वारा किया गया। शुक्रवार को प्रथम दिन की कथा में भक्तों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी भक्त श्री राम कथा सुनकर भावविहोर हो गए। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने बताया कि महाराज जी की संगीतमय श्रीराम कथा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। आस्था चैनल पर भी इनका प्रसारण होता रहता है। यह धार्मिक आयोजन अपराहन दो बजे से शाम चार बजे तक व सांय सात बजे से रात्रि दस बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मंदिर की मुखिया विमला निगम, पुजारी सतीश मिश्रा, ओम जी, मनीष निगम, सत्यप्रकाश तिवारी , मनीष सिंह सहित तमाम बच्चे व महिलाएं उपस्थित रही।
--------------
आश्रम पर अराजकतत्वों का जमावड़ा
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम शिव कैलाश अवस्थी ने एसडीएम फतेहपुर को एक पत्र देखकर कहा है कि क्षेत्र के रंजीतपुर में स्थित निरंकार आश्रम पर कुछ अराजकतत्वों के हस्ताक्षेप के कारण उसे आश्रम से दूर रहने को मजबूर होना पड़ा। कई बार मंदिर की कमेटी बनाने के लिए पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धार्मिक तीज त्योहारों पर मेला व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं जिसमें श्रद्वालुुओं द्वारा आने वाले चढ़ावे को अराजकतत्वों द्वारा अपने निजी उपयोग में लाते हैं। पीड़ित ने एसडीएम को पत्र देकर जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।