{"_id":"5b5223e34f1c1b6f548b5b46","slug":"141532109795-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने कहा कम नहीं होगा लक्ष्य एक दिन में लगाए 15.5 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने कहा कम नहीं होगा लक्ष्य एक दिन में लगाए 15.5 लाख पौधे
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव बोले एक दिन
में लगाए 15.5 लाख पौधे
- लक्ष्य का बहाना बना वीसी में बचने की कोशिश करते रहे अधिकारी
फोटो-23
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। मुख्य सचिव अनूप पांडेय शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। इसमें अधिकारियों ने लक्ष्य ज्यादा होने का मुद्दा उठाया तो मुख्य सचिव ने फटकार लगाते हुए कहा कि कोई लक्ष्य कम नहीं होगा। सभी का सहयोग लें और लक्ष्य को पूरा करें।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को वीसी के दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी को निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों, किसानों, सरकारी व निजी स्कूलों व इंडस्ट्रीज के साथ बैठक कर लक्ष्य पूरा करने की रूपरेखा तैयार करें। कहा कि 15 अगस्त तक सभी के साथ कम से कम पांच बैठक करेेें और लोगों को झंडा रोहण के बाद पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें जिससे एक ही दिन में 15.5 लाख पौधे रोपे जाने में कोई अड़चन न आए। लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें इसे कम नहीं किया जाएगा। पौधरोपण करने के बाद रोपित पौधों की बराबर देखरेख करें। नहर व सड़क की पटरियों पर लगाए गए पौधों की पेट्रोलिंग हर हाल में करने को कहा है। डीएफओ एनके सिंह ने बताया कि वार्षिक पौधरोपण का लक्ष्य विगत वर्ष 12.5 लाख था जिसे इस साल बढ़ाकर 22.5 लाख कर दिया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 24.89 लाख कर दिया गया है। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने में अन्य विभागों का पूरा सहयोग करने को कहा है।