{"_id":"5b5223d14f1c1bed5e8b4624","slug":"141532109777-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34.4 मिमी हुई बारिश पर उमस भरी गर्मी से जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34.4 मिमी हुई बारिश पर उमस भरी गर्मी से जीना हुआ मुहाल
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह बारिश, दोपहर को उमस
- चटक धूप ने बढ़ाई परेशानी,घर बाहर कहीं नही मिला सुकून
- तेज हुआ धान रोपाई का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-16,17,18पी
बाराबंकी। आधी रात से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक हुई बारिश ने राहत तो दी लेकिन फिर दिन भर उमस ने परेशान कर दिया। तेज धूप से बढ़ी परेशानी को लेकर घर बाहर कहीं भी लोगों को सुकून नहीं मिला। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और धान रोपाई का कार्य तेज हो गया।
मौसम को मिजाज इस बार लोगों की समझ में नही आ रहा है। आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे तक हुई। ऐसे में शिक्षक व छात्र छाते का सहारा लेकर विद्यालय पहुंचे। मगर, बारिश बंद होते ही निकली चटक धूप के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे। भीषण गर्म से घर से लेकर बाहर तक कहीं पर भी लोगों को सुकून नहीं मिला। यह हाल तब रहा जब जिलेे में हुई 34.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उसके बाद उमस भरी गर्मी के बीच घर बाहर निकले लोगों को धूप ने भी झुलसाया। रिकार्ड तो गर्मी से पंखे व कूलर तक गर्म हवा फेंक रहे थे। वहीं राहगीर तेज धूप व उमस से बचने के लिए छांव की तलाश करते दिखे। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद तेज धूप से बच्चों को छाते भी नहीं बचा सके। उमस भरी गर्मी से व्याकुल हुए नौनिहालों के चेहरे सुर्ख हो गए थे।