{"_id":"5a1efd854f1c1b96698b6266","slug":"141511980421-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से पुआल की ट्राली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से पुआल की ट्राली में लगी आग
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन से पुआल की ट्रॉली में लगी आग
कुर्सी(बाराबंकी)। कुर्सी थाना के ग्राम पंचायत बहरौली निवासी शिराज पुत्र जमील बुधवार सुबह मवेशियों के चारे के लिए पुआल लेने ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव के तीन मजदूरों के साथ देवा थाना के दाऊतपुर कोठी गया था। बुधवार शाम को वह ट्रैक्टर ट्रॉली पर पुआल लाद कर लौट रहा था। टेरी गांव के पास रोड पर निकली हाइटेंशन लाइन के लटकते तार पुआल भरी ट्रॉली से टकरा गया जिससे निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। आग लगता देख चालक व मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। तार से आग लगने की जानकारी होते ही लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। लोगों ने आग बुझान का प्रयास किया परंतु जब तक आग बुझती तब तक पुआल के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली भी जल गई।