{"_id":"5953f6884f1c1b29228b470c","slug":"141498674824-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल
कोठी (बाराबंकी)। बाइक से अपनी बेटे के साथ जा रहा एक युवक वनरोज से टकराने के बाद बोलेरो में जा घुसा। इस हादसे में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है।
कोठी थाना क्षेत्र के कुतुबापुर गांव निवासी नफीस(35) पुत्र अमीर हसन अपनी पत्नी मोहसिना(32) व पुत्र फैजल(7) के साथ बुधवार दोपहर बाइक से पत्नी की दवाई लेने कोठी आ रहा था। तभी बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर कस्बा कोठी में स्थित पेट्रोल पंप के करीब एक वनरोज निकली जिससे बाइक टकराकर हैदरगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो से लड़ने के बाद सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में नफीस मौके पर मौत हो गई जबकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पुत्र फैजल की हालत गंभीर बताई जाती है। आस पास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय युवक बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एसओ अवधेश यादव ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।