{"_id":"663501973c386716487b4ca1f7ff061f","slug":"137-candidates-for-ddc-filled-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी के लिए 137 प्रत्याशियों ने भरे परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी के लिए 137 प्रत्याशियों ने भरे परचे
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 137 उम्मीदवारों ने एडीएम कोर्ट पर पहुंच नामांकन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार ब्लॉकों में पहुंचे उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
दूसरे चरण का चुनाव बनीकोडर, दरियाबाद, सिरौली और पूरेडलई ब्लॉक में 13 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन एडीएम कोर्ट पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। प्रस्तावकों के साथ आए दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
इस दौरान समर्थकों की भीड़ रही। जिला पंचायत सदस्य के दरियाबाद में तीन, बनीकोडर में पांच, पूरेडलई में तीन और सिरौलीगौसपुर में चार कुल 15 पदों के लिए 137 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। डीडीसी के लिए बसपा की तरफ से जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता वर्मा, मो. मोहसिन, सुधीर वर्मा और शीतला रावत ने नामांकन किया।
विज्ञापन
उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम, दिनेश वैश्य, रामनरायन रावत, सुधीर सिंह, आरपी गौतम आदि मौजूद थे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 358 पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक ब्लॉकों पर चलती रही। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र का कहना है कि दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने एडीएम कोर्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने ब्लॉकों में नामांकन किया। उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन किया।