फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान

प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान

Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान में नोकझोंक
विज्ञापन

क्रासर

- प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, तीन हजार रुपये वसूला जुर्माना
फोटो- 46 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर नगरपालिका परिषद की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों से तीखी नोकझोकं हुई और दुकान के अंदर जांच करने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई। जांच के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई तो जुर्माना देने से दुकानदार ने मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम की सख्ती के बाद तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगरपालिका की टीम छाया चौराहा के पास बाजार में पहुंची। जांच करने गई टीम दुकान के अंदर जाकर देखना चाह रही थी इसका दुकानदारों ने विरोध किया। इसको लेकर टीम को दुकानदारों से नोकझोंक व नाराजगी का सामना करना पड़ा। टीम के साथ पुलिस आदि न होने से टीम को दिक्कतों व विरोध का भी सामना करना पडा। टीम को जांच में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली तो जुर्माना भरने से दुकानदार ने मना कर दिया और जांच का विरोध करने लगे। सूचना पर पहुुंचे एसडीएम अजय द्विवेदी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मनमानी नहीं चलेगी। प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम के सख्त तेवर देख दुकानदारों ने जांच टीम द्वारा किया गया तीन हजार रुपये जुर्माना जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed