फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एसडीएम समेत 27 अफसरों की लगाई गई फौज

एसडीएम समेत 27 अफसरों की लगाई गई फौज

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम समेत 27 अफसरों की लगाई गई फौज
एसडीएम समेत 27 अफसरों की लगाई गई फौज
विज्ञापन

- जिले को ओडीएफ कराने में जुटा प्रशासन
- लापरवाह 89 नोडल अधिकारियों को नोटिस
बाराबंकी। जिले को दो अक्तूबर तक खुले में शौच मुक्त कराने में अब मात्र गिनती के ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैैसे शौचालय निर्माण को लेकर कार्रवाई में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने अब शेेष बचे दिनों में निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए अफसरों की फौज लगाते हुए पूर्व में नोडल बनाए गए 89 अफसरों को नोटिस जारी की गई है। जिसके बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
मालूम हो कि जिले को दो अक्तूूबर तक ओडीएफ घोषित करना है। इसके लिए प्रशासन को 15 दिनों के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए छह तहसीलों के एसडीएम, छह तहसीलदार, 15 बीडीओ समेत कई विभागों के जेई व एई अधिकारियों की फौज लगाई है। यह सभी अधिकारी अपने-अपने तहसील, ब्लॉक, न्याय व ग्राम पंचायत वार शौचालय निर्माण पर नजर रखकर पूरा कराएंगे। यहीं नहीं इन अफसरों को गांव में रुककर एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा कराने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में डीएम की ओर से बाकायदा एक पत्र सभी नामित अधिकारियों को भेजा गया है। लापरवाही करने पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

बाक्स
89 अफसरों को नोटिस
पूर्व में शौचालय निर्माण की गति प्रदान करने के साथ ही इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए तैनात 89 जिला व ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा लापरवाही करने पर डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने नोटिस जारी की है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डीएम की ओर से एसडीएम, तहसीलदार समेत 27 अफसरों को शौचालय निर्माण को लेेकर तैनात किया गया है। ताकि समय के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति किया जा सके। वहीं नोडल अफसरों को नोटिस भी जारी की गई है।
- अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed