फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बीमार छात्र को सहपाठियों ने पीटा, बेहोश

बीमार छात्र को सहपाठियों ने पीटा, बेहोश

Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बीमार छात्र को सहपाठियों ने पीटा, बेहोश
टिकैतनगर (बाराबंकी)। बिना बताए साइकिल लेकर दवा लेने लेने गए छात्र के लौटते ही सहपाठी छात्रों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाद होता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने छात्र को बेहोश देख सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



मामला पूरेडलाई ब्लॉक के ग्राम रानीमऊ का है। यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सिकरोहरा गांव के निवासी जगजीवन का (10) पुत्र विकास कक्षा छह का छात्र है। कई दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित छात्र विकास शनिवार की दोपहर इंटरवल होने के समय सहपाठी छात्र की बिना बताए साइकिल लेकर दवा लेने बारिनबाग चला गया।
विज्ञापन



कुछ देर बात जब वह दवा लेकर स्कूल लौटा तो नाराज सहपाठी ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर विकास की पिटाई कर दी। शिक्षकों की गैरमौजूदगी में छात्रों को आपस में लड़ता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पिटाई से बेहोश छात्र विकास को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए वीपी सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed