{"_id":"5b9bf415867a557f032ac78b","slug":"131536947221-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसाइएं के सहारे चलता मिला राजकीय स्कूल बांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसाइएं के सहारे चलता मिला राजकीय स्कूल बांसा
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसाइए के सहारे चलता
मिला राजकीय स्कूल
क्रासर
- बांसा हाईस्कूल के निरीक्षण में खुली पोल
- प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं नदारद, तलब
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में रसोइए के सहारे राजकीय हाईस्कूल चलता मिला। यहां तैनात प्रधानाचार्य व दो शिक्षिकाएं नदारद तो बच्चे स्कूल में खेलते मिले। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य व दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने दो राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले डीआईओएस सुबह साढ़े आठ बजे राजकीय हाईस्कूल बांसा पहुंचे। यहां पर रसोइए के पास रहने वाली चाभी से बच्चों ने विद्यालय खोल दिया था। मगर, यहां तैनात एक भी शिक्षक नही पहुंचा था। रसोइए के सहारे चल रहे स्कूल को देख डीआईओएस ने नारजगी जताई। हालांकि डीआईओएस के वहां से वापस लौटते ही शिक्षिका अपर्णा मिश्रा विद्यालय पहुंच गई जबकि, प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय व शिक्षिका आशा वर्मा गायब रही। उसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस ने शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन व विद्यालय की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि रसोइए के सहारे मिले राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसके मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।