{"_id":"5b5f48a04f1c1bb24b8b5d83","slug":"131532971168-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सराफा दुकान व तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सराफा दुकान व तीन घरों से लाखों की चोरी
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सराफा दुकान व तीन घरों से लाखों की चोरी
- सेंध काटकर दुकान के अंदर घुसे चोर
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो सराफा दुकान व तीन घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मौके की जांच कर कार्रवाई कर रही है।्
असंद्रा थाना के पूरे सुखलाल गांव निवासी विजय कुमार तथा धनौली गांव निवासी दुर्गेश पठकन पुरवा गांव स्थित बाजार में पूर्व सांसद रामसागर रावत के भवन में अलग-अलग दुकान में सराफा का व्यवसाय करते हैं। रविवार रात दुर्गेश की दुकान में बाहर से सेंध काटकर पहुंचे चोर दो लाख के सोने चांदी के जेवर व बीस हजार रुपए नकद उठा ले गए। दुकान के अंदर की दीवार काटकर चोर बगल की विजय कुमार की दुकान में पहुंचे और तिजोरी को ताला तोड़ कर करीब पांच लाख के सोने चांदी के जेवर व 27 हजार रुपए की नकदी उठा ले गए। सोमवार की भोर में सेंध कटी देखकर स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा ने कहा दोनों घटनाओं की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं लोनीकटरा थाना के ठाकुरपुर गांव के जगत नारायन के घर से 32 हजार रुपया नकद व मोबाइल फोन चोर ले गए। त्रिवेदीगंज गांव में बाबूलाल के मकान से सोलर पैनल व बैट्री चोर उठा ले गए। त्रिवेदी गंज चौराहे के रूप नारायन के घर के सामने खड़ी बाइक चोर ले जा रहे थे लेकिन परिवारीजनों के जाग जाने से चोर सड़क पर बाइक छोड़ कर भाग गए। पीड़ित जगत नारायन ने लक्ष्मनपुर गांव के एक युवक के विरुद्ध चोरी की शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।