फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया आजादी का जश्न

तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया आजादी का जश्न

Tue, 15 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया आजादी का जश्न
तिरंगा यात्रा निकाल मनाया आजादी का जश्न
विज्ञापन

- वंदे मातरम, भारत माता की जय के लगे नारे
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। आजादी का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जिले के तमाम युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

हैदरगढ़ कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर वंदे मातरम का उद्घोष किया। विजई हनुमान मंदिर से सैकड़ों बाइक सवार युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। इस दौरान पूरा कस्बा वंदे मातरम के उदघोष से गूंजता रहा। सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह , राम अनुज चौरसिया , पंकज दीक्षित , सभासद अलोक तिवारी , कृष्ण कुमार उर्फ मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी देवा इकाई द्वारा आज सिद्धेश्वर मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता शिव कुमार जायसवाल, त्रिवेणी बाबा, सांसद प्रतिनिधि बृजेश रावत के नेतृत्व में देवा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मजार रोड, लालापुर होते हुए उसरी, कटरा, मामापुर, छपरा स्कूल से निकलती हुई ठाकुर द्वारे में यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरुशरण लोधी, जिला मंत्री संदीप गुप्ता, मंडल संयोजक कमलेश वर्मा, राजा जायसवाल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं शहर में निकली तिरंगा यात्रा को पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामनगर में हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली पर सवार होकर राष्ट्र ध्वज फहराते हुए भारत माता की जयकारे लगाए। गायत्री मंदिर से होते हुए बुढ़वल चौराहा से महादेवा मंदिर तक निकाली गई । इस रैली में कार्यकर्ताओ ने ‘एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम’ के नारे लगाए।इस अवसर पर रामप्रकाश अवस्थी अद्यक्ष, निर्मल मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष युगुल किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed