{"_id":"598f4a254f1c1bfe538b4866","slug":"131502562853-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक भिड़े, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रक भिड़े, चालक समेत तीन घायल
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रक भिड़े, चालक समेत तीन घायल
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आए दो ट्रकों की सामने से टक्कर में दोनों ट्रक के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को लखनऊ भेज दिया।
शनिवार की भोर लखनऊ मार्ग पर मंगलपुरवा के निकट बाल पुष्टाहार लाद कर संभल जा रहा ट्रक विपरीत दिशा से आकर बंगाल जा रहे खाली ट्रक से टकरा गया। सामने से हुई टक्कर में रामबाग थाना मिस्त्रीपुर जिला शाहजहांपुर निवासी चालक राजेंद्र मिश्र व खलासी शिवम मिश्र तथा दूूसरे ट्रक पर सिरौली हमीरपुर निवासी धीरज सिंह ट्रक के केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को अलग कर केबिन में फंसे चालकों व खलासी को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने के कारण तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा। घटना के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा जिससे कई वाहन फंसे रहे।