{"_id":"595bdcd24f1c1bab1e8b466f","slug":"131499192530-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से सड़कें लबालब
खुली नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल
बच्चों व युवाओं ने लिया बारिश का मजा
बाराबंकी। मौसम की बेरुखी की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने काफी राहत दी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खूब बारिश हुई। बच्चों व युवाओं ने लॉन, मैदान व छत पर बारिश का भरपूर आनंद लिया। वहीं जगह-जगह हुए जलभराव ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया।
मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे जिससे बह रही हवा से कुछ राहत रही। लेकिन दोपहर में तेज धूप व उमस के चलते लोग हलाकान रहे। दोपहर करीब ढाई बजे आसमान में काले-काले बादल छा गए। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों ने उमस व गर्मी से काफी राहत महसूस की। झमाझम बारिश में बच्चे व युवा छत, लॉन, मैदान में निकल आए। युवाओं ने भीग कर बारिश का आनंद लिया। बच्चे पानी में धमाल मचाते करते दिखाई दिए।
बारिश से नगर पालिका के नाली व नालों के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। कई जगहों पर पानी भर गया। पीर बटावन, दुर्गापुरी, जलालपुर में कई जगहों पर नालियों के चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। फैजाबाद रोड पर कई जगह पानी भर गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लखपेडाबाग आजाद नगर, कालिका जलालपुर कई जगहों पर टापू जैसा माहौल रहा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बने आडिटोरियम के सामने पानी भर गया। पानी थमने पर बच्चे कागज की नाव बनाकर खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार सड़क पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बारिश से रामनगर टिकैतनगर मार्ग पर टिकूरी गांव के पास बबूल का पेड़ गिर गया जिससे एक घंटे आवागमन बाधित रहा। बरोलिया से लेकर सीतादेवी महाविद्यालय संपर्क मार्ग जलभराव के चलते तालाब सरीखी हो गया। कोटवाधाम से कोटवा सड़क मार्ग पर खजुरी चौराहे पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। फतेहपुर क्षेत्र में दरियामऊ गांव के पास नीम का पेड़ गिर पड़ा। हैदरगढ़ क्षेत्र में औसानश्वर मार्ग पर नीम का पेड़ गिर पड़ा जिससे आवागमन बाधित हो गया।
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं उनको धान की फसल को फायदा होगा। जिन किसान की धान की नर्सरी तैयार है वह धान की रोपाई कर दें। इसके अलावा अरहर, उरद, मूंग, तिल, मक्का, ज्वार, चरी की बोआई भी किसान अब कर सकते हैं।
- जेपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक, केवीके