{"_id":"59553dc64f1c1baf418b47e2","slug":"131498758598-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां
बाराबंकी। जिले के आठ विकास खंडों में रिक्त चल रहे पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंचायत उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का निर्धारण कर पंचस्थानी चुनाव कार्यालय को सौंप दिया है। शुक्रवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिसके बाद कल एक जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के आठ ब्लॉकों में प्रधान पद के छह, बीडीसी के तीन व शेष ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रधान पद की छह सीटों पर 15 तो बीडीसी के तीन पदों पर आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एआरटीओ की मदद से एक दर्जन वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। उपचुनाव को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के अधिकारियों समेत संबंधित चुुनाव वाले ब्लॉकों के अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
19 बूथों पर 74 कर्मचारी कराएंगे मतदान
जिले के आठ ब्लॉकों के 19 बूथों पर कल मतदान कराने के लिए प्रशासन ने 74 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया है। हर एक पोलिंग पार्टी में चार-चार कार्मिकों को लगाया गया है। यह कार्मिक आज प्रशासन की ओर से अधिग्रहण किए गए वाहनों से अपने-अपने चुनाव वाले ब्लॉकों के बूथों पर रवाना होंगे। उधर चुनाव कराने के लिए संबंधित ब्लॉकों पर पोलिंग पार्टियों को जरूरी अभिलेख दिए जाने की समस्त तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। जहां पर कल प्रधान पद के छह तथा बीडीसी के तीन पदों समेत सदस्य पद के लिए वोट डालें जाएंगे।
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों को आज संबंधित ब्लॉकों से रवाना किय जाएगा। इस उपचुनाव में आठ ब्लॉकों के 19 बूथों पर चुनाव होना है। -राजीव कुमार सिंह , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
‘माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई’
फोटो-41
बाराबंकी। ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत/ सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स की बैठक की गई। पुलिस लाइन में हुई बैठक में एसपी अनिल कुमार सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और जो माहौल खराब करने का प्रयास करे तो उस पर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।