{"_id":"5f4520e4a4d13ad51f6567e2ef754822","slug":"13-missing-teacher-will-be-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता 13 शिक्षक होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता 13 शिक्षक होंगे बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के लंबे समय से लापता होने की बाबत बीइओ से रिपोर्ट तलब की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर इन शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शिक्षा विभाग में तैनात 13 शिक्षक दो साल से बिना सूचना के लापता हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना भी विभाग को नहीं दी। वह किन कारणों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं इसकी जानकारी भी विभाग को नहीं दी गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर विभाग ने सभी खंड विकास अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की बाबत रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने जांच-पड़ताल के बाद इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपदी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में तैनात अरविंद तिवारी, प्राथमिक विद्यालय कोटवा द्वितीय में तैनात सुनीता सिंह, सिद्घौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मिर्चिया में तैनात शिक्षक नवीन मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय दुरजवापुर में तैनात शिक्षिका दरक्शा किदवई शामिल हैं।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नकटुवा में तैनात शिक्षक अर्जुन मंगलामी, देवा के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी छतेहना में तैनात शिक्षिका स्मृति पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सरसौदी में तैनात शिक्षिका शाइनदा नसीर, प्राथमिक विद्यालय पूरे चौबे में तैनात शिक्षक रविशंकर, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में तैनात शिक्षक अनिल कुमार, प्राथमिक विद्यालय रामपुर कैनन में तैनात शिक्षिका ऊषा जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर चचेरुआ में तैनात शिक्षिका गीतांजलि वर्मा, प्राथमिक विद्यालय मसौली में तैनात शिक्षिका कुरथलन फातिमा और प्राथमिक विद्यालय हरिपालपुर में तैनात शिक्षक श्रमपांजल पिछले दो साल से बिना सूचना के लापता हैं।
ये शिक्षक कहां है और विद्यालय क्यों नहीं आ रहे है इसकी कोई जानकारी भी विभाग को नहीं दी गई। बीइओ की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने इनके खिलाफ बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी शिक्षकों को अपना पक्ष एक सप्ताह में रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।