फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   13 lakh rupees were cheated from the teacher on the pretext of crypto currency.

Barabanki News: क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर शिक्षक से 13 लाख ठगे, मुकदमा

Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
13 lakh rupees were cheated from the teacher on the pretext of crypto currency.
बाराबंकी। क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर एक शिक्षक से साइबर जालसाजों ने करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के निर्देश पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। इस ठगी के पीछे बड़ा गिराेह होने की आशंका है।
विज्ञापन


लखपेड़ाबाग मोहल्ले में निवासी सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक एस कुमार ने एसपी से शिकायत कर बताया कि टेलीग्राम एप पर उसको क्रिप्टो करेंसी में टेड्रिंग के लिए आमंत्रित किया गया। एक ग्रुृप बनाकर उसे टास्क दिए गए। प्रारंभ में उसके खाते में 300 व 1000 रुपये भेजे गए। इससे उसे कुछ विश्वास हो गया। इसके बाद उससे विभिन्न खातों में कई बार में 12 लाख 87 हजार रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


शिक्षक के अनुसार वह टास्क को बीच में ही छोड़कर जाने लगा तो बताया गया कि उसके साथ ग्रुृप में जुड़ी एक महिला समेत तीन अन्य लोगों के पैसे भी डूब जाएंगे। इस पर शिक्षक इमोशनल ब्लैकमेल का शिकार हो गया। जब उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ तो देर हो चुकी थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चंद मिनटों में खाते में दिखा करोड़ों का लेनदेन
शिक्षक ने बताया कि आखिरी बार जब उसे पूरे पैसे का भुगतान करने के नाम पर चार लाख 29 हजार रुपये जमा कराए गए। उसने आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से पैसे जमा किए। लेकिन जब उसे लगा कि ठगी को गई है तो वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर से मिला और जिस खाते पर पैसा जमा किया उसका स्टेटमेंट चेक कराया तो पता लगा कि चंद मिनटों में उस खाते पर करोड़ों रुपये का लेनदेन दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed