फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   13 lakh check bounce, case of fraud on the contractor

Barabanki News: 13 लाख का चेक बाउंस, ठेकेदार पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 15 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
13 lakh check bounce, case of fraud on the contractor
देवा (बाराबंकी)। देवा मेला में लगे घोड़ा बाजार के ठेकेदार ने समिति को 13 लाख का जाली चेक दे दिया। इस संबंध में समिति के सुपरवाइजर ने ठेकेदार के खिलाफ केेेस दर्ज कराया है। देवा मेला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति करती है।
विज्ञापन

बीते अक्तूबर में संपन्न हुए देवा मेला परिसर में लगने वाले घोड़ा बाजार की नीलामी समिति द्वारा कराई गई थी। जिसमें देवा कस्बे के निवासी इरफान ने सर्वाधिक 15 लाख की बोली लगाकर ठेका लिया था। शर्तों के मुताबिक इरफान ने दो लाख रुपये नगद जमा किए थे।
विज्ञापन

उसने बाद में 13 लाख रुपये का चेक समिति के कार्यालय में जमा किया। अब यह चेक बाउंस हो गया। बुधवार को देवा के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि समिति के सुपरवाइजर इक्तदार अहमद शक्कू ने ठेकेदार इरफान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed