फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   13 hundred medical stores close , stray people

13 सौ मेडिकल स्टोर बंद, भटके लोग

Wed, 14 Oct 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 14 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन

दवा व्यापारियों की हड़ताल का जिले में व्यापक असर दिखाई दिया। शहर से लेकर दूर दराज के इलाकों में  दुकानें बंद रही। इस बीच मरीजों को जीवन रक्षक दवाओं के लिए काफी भटकना पड़ा। जिला अस्पताल के ओपीडी के मरीजों को तो सामान्य दवा मिली लेकिन बाहर से लिखी दवा के लिए मरीज और तीमारदार परेशान रहे।

विज्ञापन


मजबूरन कुछ कम गंभीर मरीजों को भी उन निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका अपना मेडिकल स्टोर है। बंदी से जिले में करीब 13 सौ मेडिकल स्टोरों पर पूरे दिन ताले लटकते रहे। करीब 90 लाख रुपये का धंधा प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


दवाओं की ऑनलाइन बिक्री व दुकानों पर फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य करने से नाराज थोक एवं फुटकर दवा व्यापारियों ने बुधवार को दुकानों की बंदी का ऐलान किया था। इस हड़ताल का खासा असर मरीजों व उनके तीमारदारों पर पड़ा। हड़ताल के कारण जिले में संचालित करीब 13 सौ मेडिकल स्टोरों पर पूरे दिन ताले लटकते रहे। इससे करीब 90 लाख रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। ड्रग एवं केमेस्टि के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर जिले में हड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हक के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रदेश संघ के आह्वान पर लखनऊ रवाना हो गए। ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर मौजूद दवाई को ऑनलाइन करने व दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए यह हड़ताल की गई है। बंदी से करीब 90 लाख का व्यापार प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान राशिद किदवाई, उमेश गुप्ता, जितेन्द्र वर्मा, प्रशान्त सिंह, चन्द्रकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed