फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   122 more including four doctors found corona infected

चार चिकित्सक समेत 122 और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
122 more including four doctors found corona infected
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो लेकिन सक्रिय केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले के चार चिकित्सक समेत करीब 122 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1466 हो गई है जबकि उपचार के बाद 106 लोगों के स्वस्थ होने का दावा किया गया है। भले ही प्रतिदिन सौ से अधिक कोरोना के केस मिल रहे हों परंतु इसके बाद भी लोग सुुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग कोविड नियमों को दरकिनार कर बाजार में घूमते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद करीब 1327 लोगों की कोविड जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तैनात चार चिकित्सक समेत करीब 122 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है 24 नए मरीज जांच में संक्रमित पाए गए हैं। ये लोग शहर के मोहल्ला सिविल लाइन, लखपेड़ाबाग, आजाद नगर, निकट एंथोनी स्कूल, निकट इनकम टैकस ऑफिस के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा रामनगर में 15, दरियाबाद में 11, जाटा बरौली में 11, त्रिवेेदीगंज में तीन, हैदरगढ़ में एक, रामसनेहीघाट में दो, देवा में आठ, फतेहपुर में पांच, बड़ागांव में 10, सिरौलीगौसपुर में तीन, घुंघटेर में सात, सूरतगंज में तीन और सिद्धौर में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में 122 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1466 हो गई है जबकि उपचार के बाद 106 लोगों के स्वस्थ होने का दावा किया गया है। जिले में कोरोना के भले ही प्रतिदिन सौ से अधिक मामले मिल रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और बाजार में पूर्व की भांति ही भारी भीड़ जुट रही है लेकिन कोविड नियमों का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है।
जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जिले में 1937 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि इस दौरान 239 लोगों को बूस्टर डोज दी गई जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 150 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा 18 प्लस वालों में 647 को पहली डोज तथा 901 को दूसरी डोज दी गई। लोगों से अपील की जाती है कि जिन लोगों ने टीके की अभी एक भी डोज नहीं ली है, वे निकट के केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कोरोना की रफ्तार कुछ कम हुई है। रविवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 122 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि घर में रहे और सुरक्षित रहें। कोरोना से बचाव का सबसे आसान तरीका टीका है, इसलिए अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed