{"_id":"5ba148be867a557fe304868f","slug":"121537296574-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए युवाओं की स्वच्छ मानसिकता जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए युवाओं की स्वच्छ मानसिकता जरुरी
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए युवाओं
में स्वच्छ मानसिकता जरूरी’
- खुशहालपुर के आरबी पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन
फोटो:- 36 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जब युवा आगे आएगा तो न सिर्फ मतदान प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि राष्ट्र की प्रकृति भी बदलेगी। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए युवाओं की स्वच्छ मानसिकता बहुत जरूरी है। सरकार बनाने और मतदान करने में नए युवाओं की उत्सुकता रहती है। इसके लिए मतदाता सूची का नवीनीकरण अति आवश्यक है।
यह बात जिला स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने सहयोगी आरबी पीजी कॉलेज खुशहालपुर में आयोजित विशेष मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में बूथ, बीएलओ, मतदान केंद्र, नोटा आदि शब्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं की भागीदारी पर अधिक जोर दिया गया। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों से आगामी 23 सितंबर, 7, 14 व 28 अक्तूबर को अपने बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से सूची संबंधी कार्य कराने के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान आरती व महेंद्र ने मतदान जागरुकता पर गीत प्रस्तुत किए जबकि अरशद ने अपने पहले मतदान का अनुभव बताया। इस मौके पर चीफ़ प्राक्टर डॉ. विनोद गौतम, डॉ. पुष्पलता, आकांक्षा, चमन सिंह, राहुल, डॉ. प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. दारा सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।