{"_id":"5b9ff70b867a557ecc32776b","slug":"11537210123-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन की हर गतिविधि पर रहेगी तीसरी आंख की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन की हर गतिविधि पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन पर अब रहेगी तीसरी आंख की नजर
क्रासर
- तीन तलों पर लगेंगे 16 कैमरे, सीडीओ कार्यालय होगा कंट्रोल रुम
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। विकास भवन में भले ही बायोमीट्रिक मशीन लगाने की कवायद नहीं शुरू हो पाई लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत हो गई। तीन तल वाले इस सरकारी भवन में 16 कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत सोमवार से केबिल डालने से हो गई है। इस कार्य के लिए एक संस्था को नियमानुसार ठेका देकर कार्य कराने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के निर्देश के बाद स्थानीय विकास भवन में सीसीटीवी कैमरें लगाने की शुरुआत सोमवार से हो गई है। तीन मंजिल वाले इस सरकारी भवन में कुल 16 कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर एक संस्था को ठेका देकर कार्य कराया जाएगा। इस प्रक्रिया से यहां होने वाले धरना प्रदर्शन समेत अन्य गतिविधियों को अब कैद किया जा सकेगा। साथ अफसरों के लेटलतीफी का भी ब्यौरा आला अफसर देख सकेंगे। सोमवार को डीडीओ जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने संस्था के संबंधित कर्मचारी के साथ विकास भवन में भ्रमण कर कैमरे लगाने के स्थान से अवगत कराया।
बाक्स
विकास भवन के तीनों तलों पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर कार्यवाही शुरु हो गई है। सीसीटीवी लग जाने से अराजकतत्वों व यहां आने जाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही बायोमैट्रिक सिस्टम पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, डीडीओ।