फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मेंथा टंकी फटने से झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत

मेंथा टंकी फटने से झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेंथा टंकी फटने से झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत
मेंथा टंकी फटने से झुलसे दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में थे भर्ती, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भागीखेड़ा गांव में मेंथा टंकी फटने से झुलसे दो मजदूरों की शनिवार देर रात लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भागीखेड़ा मजरे बबुआपुर गांव में बीती बृहस्पतिवार शाम को मेंथा टंकी फटने से दो मजदूर बेंचू (50) व अरविंद कुमार (18) गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात दोनों की मौत हो गई। रविवार सुबह दो मजदूरों की मौत की खबर सुनते ही तहसीलदार सुरेश राय मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मेंथा टंकी रामभवन की थी, जिसमें गांव के ही लल्लू सिंह की मेंथा पेराई का कार्य चल रहा था। दोनों मजदूर दिहाड़ी पर पेराई का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


अब तक 10 की हो चुकी मौत
बीते नौ जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शफीपुर में रिश्तेदारी में आई डिंपल वर्मा (16), लाडली (15) की मेंथा टंकी फटने से मौत हुई थी। 11 जून दरियाबाद के ग्राम श्यामनगर में मेंथा टंकी फटने से बुधना देवी (38), 10 जून दरियाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में छह वर्षीय ज्योति, 20 जून फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर मजरे जरखा निवासी जमुना देवी (45) की मौत हो गई थी। 23 जून रामनगर थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में चार सगे भाई समेत सात घायल हुए थे, जिसमें से सिब्बू (15), बब्बू (17), रंजीत (30) की मौत व एक जुलाई को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भागीखेड़ा मजरे बबुआ निवासी बेंचू (50) व अरविंद (18) समेत 10 लोगों की मौत मेंथा टंकी फटने से हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed