{"_id":"593aea164f1c1b36728b45a9","slug":"11497033238-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का छत से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का छत से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता का छत से लटका मिला शव
परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा के शेखवापुर गांव में 24 वर्षीय महिला की का शव छत से लटका पाया गया। सूचना पर मायके पक्ष से पहुंचे पिता ने मृतका के पति पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
शुक्रवार को शेखवापुर गांव निवासी इलियास की 24 वर्षीय पत्नी मुजस्सुम बानो का शव मकान की छत से उसी के दुपट्टे में लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोठी थाने के गांव बेलवा निवासी मृतका के पिता कय्यूम व भाई इरफान ने दहेज के लिए हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा कर पति इलियास , ससुर नसीर व सास के विरुद्ध थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया की बेटी का निकाह हुए अभी ढाई साल हुए थे लेकिन पिता और पुत्र दोनों दहेज में बाइक व नगद रुपया की मांग कर मारते पीटते थे। पिता ने कहा ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचने पर बेटी का शव फर्श पर लिटाया गया था। तथा उसके शरीर पर कई चोटें दिखाई दे रही है। पुलिस ने पति इलियास केेा हिरासत में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ की जा रही है।