फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   114 positive including Naib Tehsildar and three doctors

नायब तहसीलदार व तीन डॉक्टर समेत 114 पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
114 positive including Naib Tehsildar and three doctors
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की चपेट में सदर तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार, तीन डॉक्टर, डीआरडीए के दो और एसबीआई रामनगर का एक कर्मचारी, देवा ब्लॉक का एक ग्राम विकास अधिकारी समेत 114 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। तहसील, डीआरडीए और ब्लॉक को बंद कर सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। तहसीलदार विश्चमित्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद तहसील परिसर को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया है। डीआरडीए के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परियोजना निदेशक हरिचन सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद डीआरडीए को बंद कर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ सीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर, मेयो अस्पताल के दो डॉक्टर, एसबीआई रामनगर का एक कर्मचारी तथा देवा ब्लॉक में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी समेत तीन और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बीडीओ मुनेश चंद ने बताया कि जिस पर ब्लॉक को सैनिटाइज कराने के उद्देश्य से बंद करा दिया गया है। नांदकुई में तीन, रनापुर में एक, संतोषपुर में एक, अलमापुर में एक, टिकैतगंज में दो, गंगौली में एक, उमरापुर में एक समेत 114 और कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह के मासूम समेत तीन बालक संक्रमित
कोरोना संक्रमण तेजी से जिले में फैल रहा है। रोग की चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। मासूम भी इससे अछूते नहीं है। ज्योली शहाबपुर का एक नौ माह का मासूम भी इसकी चपेट में आ गया है। लखपेडाबाग का रहने वाला एक नौ साल का बालक और सुरजवा गांव का रहने वाला बालक भी इस रोग की चपेट में आने से संक्रमित हो गया है जिस पर इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायल 112 तक पहुंचा कोरोना
कोरोना का संक्रमण डायल 112 तक पहुंच गया है। पीआरवी के तीन जवान भी इसकी चपेट में आकर संक्रमित हो गए हैं। एसपी आफिस और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों के बाद पीआरवी के जवानों के संक्रमण की चपेट में आने से इनके अन्य साथियों में हड़कंप मच गया है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पीआरवी के जवानों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। जवानों को होम आइसोलेेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed